Saturday, 16 May 2015

समुन्द्र मंथन का इतिहास


समुन्द्र मंथन का इतिहास

वैज्ञानिक यह सिद्ध करते हैं कि सचमुच ये समुद्र मंथन हुआ था. अगर आपको इन बातो का यकीन ना हो तो इसे पूरा पढ़ें. समुद्रमंथन देवताओं और दानवों के बीच हुआ था जिसमें देवताओं और दानवों ने वासुकि नाग को मन्दराचल पर्वत पर लपेटकर समुद्र मंथन किया था.

गुजरात के दक्षिण मैं समुद्र में समुद्रमंथन वाला वही पर्वत मिला है. वैज्ञानिक ने परीक्षण के आधार पर इस बात की पुष्टि भी की जा चुकी है. पिंजरत नाम के गांव के समुद्र में मिला पर्वत बिहार के भागलपुर में विराजित मूल मांधार शिखर जैसा ही है. गुजरात-बिहार दोनों का पर्वत एक जैसा ही है. दोनों ही पर्वत में ग्रेनाइट– की मात्रा बहुत है. इस पर्वत के बीचों-बीच नाग देवता आकृति भी मिली है.

गुजरात मैं द्वारका के पास ही देवताओं और राक्षसों ने अमृत के लिए समुद्र मंथन किया था. मंथन के लिए मन्दराचल नाम के पर्वत का उपयोग किया था. समुद्र मंथन के दौरान विष भी निकला था, जिसे भगवान महादेव ने ग्रहण कर लिया था. सामान्यत: समुद्र में मिलने वाले पर्वत ऐसे नहीं होते. सूरत के आॉर्कियोलॉजिस्ट मितुल त्रिवेदी ने पर्वत का कार्बन टेस्ट के परीक्षण के बाद यह निष्कर्ष निकाला है. उन्होंने यह दावा किया है कि यह समुद्रमंथन वाला ही पर्वत है. और अब इसके समर्थन में अब कई प्रमाण भी मिलने लगे हैं. ओशनोलॉजी ने अपनी वेबसाइट पर इस तथ्य पर आधिकारिक रूप से पुष्टि भी की है.

सूरत से लगे पिंजरत गांव के समुद्र में 1988 में प्राचीन कृष्ण की द्वारकानगरी के अवशेष मिले थे. डॉ. एस.आर.राव इस साइट पर शोधकार्य कर रहे थे. और सूरत के मितुल त्रिवेदी उनके साथ थे. विशेष कैप्सूल में डॉ. राव के साथ मितुल त्रिवेदी समुद्र के अंदर 800 मीटर की गहराई तक गए थे. तब समुद्र के गर्भ में एक पर्वत मिला था. इस पर्वत पर घिसाव के निशान भी नजर आए. ओशनोलॉजी डिपार्टमेंट ने पर्वत के गहन अध्ययन शुरू किया. पहले ये माना गया कि घिसाव के निशान जलतरंगों के हो सकते हैं. विशेष कार्बन टेस्ट किए जाने के बाद पता चला कि यह पर्वत मांधार पर्वत है. पौराणिक काल में समुद्रमंथन के लिए इस्तेमाल हुआ पर्वत है. दो वर्ष पहले ये जानकारी सामने आई, परन्तु प्रमाण अब मिल रहे हैं.

ओशनोलॉजी डिपार्टमेंट ने वेबसाइट पर 50 मिनट का एक वीडियो जारी किया है. इसमें पिंजरत गांव के समुद्र से दक्षिण में 125 किलोमीटर दूर 800 की गहराई में समुद्रमंथन के पर्वत मिलने की बात भी कही है. इस वीडियो में द्वारकानगरी के अवशेष की भी जानकारी है. इसके अलावा वेबसाइट पर एशियन्ट द्वारका के आलेख में ओशनोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा भी इस तथ्य की पुष्टि की गई है.

मूल प्रति – डी रेड न्यूज़



संसद का इतिहास


संसद का इतिहास

राज दो ही कर सकते हैं – राजा या संसद| संसद का विरोध करने वालों, सबसे पुरानी संसद की स्थापना किसने करी थी और क्यूँ करी थी, पता भी है|पुरातन भारत में हर राजा के पास मंत्रिपरिषद होती थी, जिसका एक मुख्य मंत्री होता था| मंत्रिपरिषद के हर मंत्री के पास राज्य के सभी हिस्सों का कार्यभार होता था| उदहारणतया एक मंत्री के पास पाँच गाँव होते थे तो उन पाँच गांवों के सरपंच अपने में से एक मुख्य सरपंच बनाकर मंत्री के निर्देश में कार्य करते थे| मंत्री अपने ऊपर मुख्यमंत्री को सूचित करता था तथा मुख्यमंत्री राजा से बातचीत करता था| गांवों की संख्या अधिक होने से उपमंत्री भी बनाये जाते थे|

यह राज करने की पद्धति भारत में पुरातन काल से लेकर अभी तक चलती आ रही है| फर्क सिर्फ इतना है कि आज जनता विभिन्न पार्टियों को चुन सकती है, राजा के बजे पार्टी चुनती है कि मंत्रिपरिषद में कौन कौन होगा|
इस पद्धति का अपवाद तब उत्पन्न हुआ जब महाराजा ययाति को शुक्राचार्य ने श्राप दिया कि तुम अपनी जवानी खोकर बूढ़े हो जाओगे क्यूंकि ययाति ने पहले तो देवयानी फिर गुरुपुत्री शर्मिष्ठा से विवाह कर लिया था तथा फिर अन्य विवाह भी किये थे| क्षमायाचना करने पर शुक्राचार्य ने कहा कि तुम अपने किसी एक पुत्र कि जवानी ले सकते हो|
तब ययाति ने अपने पुत्रों – यदु, तुर्वसु, अनु, द्रुहू, और पुरु से बारी-बारी पूछा| पुरु सबसे छोटे थे उन्होंने बाकि बड़े भाइयों के मना करने पर अपना यौवन महाराजा ययाति को दे दिया| पुनः युवा होने पर ययाति ने पुरु को सम्राट बना दिया और अन्य पुत्रों को कभी भी राजा ना बनने का श्राप दे दिया| क्षमायाचना करने पर ययाति ने यदु, तुर्वसु, अनु, और द्रुहू को मंडलाधीशबना दिया एवं कहा कि जैसे जैसे तुम्हारी संतानें तुम्हारे अपने मूल वंश से निकलती जायेंगी राज्य करने योग्य बनती जाएँगी|
मंडलाधीश प्रधानमंत्री की तरह होते हैं जो विभिन्न मंडलों पर शासन करते हैं परन्तु मंडलों से सम्मिलित राज्य पर एक केंद्रीकृत राजा का राज्य होता है, जैसे यदु, तुर्वसु, अनु, और द्रुहू के मंडलों पर महाराजा पुरु का शासन होता था| जैसे जैसे यदु आदि भाइयों से उनकी संतानों के वंश अलग होते गए तो वह वंश राज्य करने लगे|
यदुओं यानी यादवों ने सबसे पहले लोकतंत्र की स्थापना की तथा एक राजा के ना होते हुए भी स्वतंत्र रूप से अपना राज्य चलाया| मथुरा, गुजरात तथा अन्य भागों में उनका शासन होता था| श्रीकृषण इसी यदुवंश में जन्मे थे| इन्होने लाभ की दृष्टि से सरस्वती नदी तथा समुन्द्र के संगम स्थान पर गुजरात में द्वारका की स्थापना की जिससे प्रमुख घाटों में मथुरा के साथ बंदरगाह पर यादवों का राज लोकतंत्र से चल रहा था|
नवीन काल में छत्रपति  शिवाजी ने  पुनः मंत्रिपरिषद को व्यापक अधिकार तथा महत्व प्रदान किये| उन्होंने स्वयं सेना अपनी मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष – पेशवा को दे दी थी| राज्य की व्यवस्था पेशवा देखते थे परन्तु अंतिम निर्णय एवं फैसला छत्रपति शिवाजी का होता था|
अतःव संसद ख़त्म करोगे तो राज्य कौन करेगा – राजा| तो एक छत्रपति राजा के निचे सबको जीना पड़ेगा| राजा के समय आपके पास वोट करने का भी अधिकार नहीं होगा|

hindu dharm ko janiye


पहली बात तो यह है कि हिन्दू सनातन धर्म है और यह तब से जब से मानव है| इस धर्म में शाकाहारी भी हिन्दू है, मांसाहारी भी हिन्दू है, एवं सर्वाहरी भी हिन्दू है| जो भगवान् में विश्वास रखता है वो भी हिन्दू है, जो नहीं रखता वो भी| जो मंदिर जाकर पूजा करता है वो भी हिन्दू है, जो मंदिर नहीं भी जाता वो भी| जो व्यक्ति वेदों को मानता है वो भी हिन्दू है, जो वेदों को नहीं मानता वो भी| जो मूर्तिपूजा करता है वो भी हिन्दू है, जो निराकार को पूजता है हो भी| हिन्दू धर्म कई अन्य धर्मों (सिख, बौद्ध, जैन, आदि) का प्रारंभिक चरण गुरु है| इसके साथ ही यह सनातन हिन्दू धर्म कई अन्य सम्प्रदायों (निरंकारी, राधास्वामी, डेरा सच्चा सौदा, ब्रह्मकुमारी आदि) को भी अपनी अलग एवं स्वतंत्र सोच रखने का अधिकार देता है|


अन्य धर्मों के ठीक विपरीत इस धर्म को अपनाने के लिए तुरंत के पैदा हुए बच्चे को कोई दीक्षा या बप्तिस्मा नहीं लेना होता| ना ही हिन्दू कहलाने के लिए किसी संस्था की सदस्यता लेनी अनिवार्य नहीं है| हालाँकि दूसरे धर्म से हिन्दू धर्म में आने के लिए यज्ञ तथा कुछ प्रारंभिक संस्कार अवश्य करने पड़ते हैं परन्तु कोई सदस्यता नहीं चाहिए होती| हिन्दू धर्म में १६ संस्कार तो अवश्य होते हैं मगर जो उनका पालन नहीं करता वह हिन्दू धर्म से निष्काषित तो नहीं होता चाहे उसको उन संस्कारों से होने वाले लाभ तथा पुण्य प्राप्त ना हों|

हिन्दू धर्म किसी ऐतेहासिक घटना पर आधारित नहीं है अपितु उतना ही पुराना है जितना की मानव| आइये इस धर्म की शुरुआत कब हुयी उस पर दृष्टि डालते हैं|

30 कला = 1 मुहूर्त

30 मुहूर्त = 1 नक्षत्र अहोरात्रम (1 दिन)

30 नक्षत्र अहोरात्रम (30 दिन) = 1 मास

2 मास = 1 ऋतु

3 ऋतु = 1 अयाना

2 अयाना = 1 संवत (1 साल)

कलियुग = 432,000 साल

द्वापरयुग = 2 कलयुग = 864,000 साल

त्रेतायुग = 2 द्वापरयुग = 1,296,000 साल

सतयुग = 2 त्रेतायुग = 1,728,000 साल

1 महायुग = सतयुग त्रेतायुग द्वापरयुग कलियुग

1 मन्वन्तर = 71 महायुग

हर मन्वन्तर के बाद समस्त पृथ्वी एक समाधि कला (एक मन्वन्तर के ही बराबर समय) के लिए जल में डूब जायेगी।

1 कल्प = 1000 महायुग = ब्रह्मा का एक दिन

ब्रह्मा के 30 दिन = ब्रह्मा का 1 मास (1 माह)

ब्रह्मा के 12 माह = ब्रह्मा का 1 साल

ब्रह्मा के 50 साल = 1 परार्ध

2 परार्ध = ब्रह्मा के 100 साल = 1 पर = 1 महाकल्प = ब्रह्मा की पूरी आयु = 311.04 ट्रिलियन साल = 3,110,40,000,000,000 साल

अभी हमारे हिन्दू सनातन धर्म के रचियता (भगवान ब्रह्मा) की उम्र मात्र 50 साल हो चुकी है और अभी उनके 51वें वर्ष का पहला दिन अर्थात पहला कल्प, जिसका नाम शवेतवारह कल्प है, चल रहा है। उनके इस दिन में अभी तक छह मन्वन्तर पहले ही खतम हो चुके हैं। अभी सातवां मन्वन्तर वैवस्वतः मन्वन्तर यानी श्रद्धादेव मन्वन्तर चल रहा है। इस वैवस्त मन्वन्तर में, 27 महायुग (मतलब 27 बार चारों युग) पहले ही बीत चुके हैं तथा 28वें महायुग के सतयुग, त्रेता एवं द्वापर भी बीत चुके हैं। यह 28वां कलियुग है जोकि आपके ईसाई कैलेंडर के हिसाब से 3102 बिफोर क्राइस्ट आरम्भ हुआ है। क्यूंकि ब्रह्मा के पहले 50 साल यानी एक परार्ध बीत चूका है तो इसे द्वितीय (दूसरा) परार्ध भी कहते हैं।

इतने अधिक पुराने हिन्दू सनातन धर्म में बहुत से परिवर्तन हुए हैं जैसेकि महर्षियों तथा प्रकांड पंडितों द्वारा कई रचनाएं शामिल हैं| इनमें से कुछ अवव्यस्थित क्रम में निम्नलिखित है|

पहले वेद की ब्रह्मा द्वारा रचना – ऋग्वेद
मानव निर्माण के बाद महर्षि वेदक्व्यास द्वारा ऋग्वेद को तीन भागों में बांटा जाना – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद
सरलीकरण के लिए वेदक्व्यास द्वारा चतुर्थ वेद की रचना – अर्थवेद
अश्विनी कुमारों द्वारा आयुर्वेद की रचना
महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना
वेदक्व्यास द्वारा ज्ञान संताप हरने के लिए श्रीमद्भागवत पुराण की रचना
अपने मन को शांत करने हेतु वेदक्व्यास तथा भगवान् गणेश द्वारा महाभारत (जय संहिता) की रचना
महर्षि पाणिनि द्वारा अष्टाध्यायी की
महर्षि पतंजलि द्वारा योग सूत्रों तथा सांख्य की रचना
इनके अलावा १८ पुराण, २४ उपपुराण तथा १०८ उपनिषद् हैं| यदि चार वेदों को विभिन्न प्रकारों में विभक्त किया जाए तो उनके यह प्रकार होंगे – संहिता (देवी-देवताओं की पूजन विधि),ब्राह्मण (वैदिक कर्मकांड एवं यज्ञ), आरण्यक (रूपक कथाएं एवं तत्त सम्बन्धी दर्शन), तथा उपनिषद् (वैदिक दर्शन)|



यह बात अलग है कि आजकल के विद्वान पुराणों, संख्याओं, प्राचीन साहित्य, उपपुराणों तथा उपनिषदों  की वैध्यता पर ही सवाल उठाते हैं मगर क्या ऊँगली उठाने से सत्य असत्य बन जाता है| ऊँगली उठाने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत भूमि जहाँ हिन्दू धर्म का जन्म हुआ ३००० से भी अधिक सालों तक मुगलों तथा अंग्रेजों का गुलाम रहा है| क्या इस गुलामी के दौर में इन साहित्यों की गलत प्रतियां बनाकर मूल ग्रंथों को छुपाया नहीं जा सकता है? उदहारणतया पद्म पुराण में बोद्धों और जैनों का उल्लेख है तथा भविष्य पुराण में मुगलों एवं मुग़ल शासन की महिमा उल्लेखित है| क्या एक धर्म के ग्रन्थ में उसी धर्म के विरोधियों तथा अन्य धर्मों का उल्लेख हो सकता है?

यदि अवतारों की बात करें तो हिन्दू धर्म मुख्यतया ब्रह्मा, विष्णु, एवं महेश तथा उनकी स्त्री शक्तियों क्रमशः सरस्वती, लक्ष्मी, तथा पार्वती(सती) पर आधारित है| त्रिदेवों के साथ त्रिदेवियाँ भी समय-समय पर धरा पर अवतरित हो धर्म का उत्थान करते हैं| आज के कलियुग में अभी हाल ही हुए प्रमुख अवतार यह थे – विष्णु अवतार – श्रीराम, विष्णु अवतार – श्रीकृष्ण, ब्रह्मा अवतार – तुलसीदास, शिव रूद्र – हनुमान, वरुण अवतार – झुलेलाल, राधा अवतार – चैतन्य महाप्रभु, आदि|

अब यह बताइए कि क्या उपरोक्त अवतारों में तथा ग्रंथों में कोई भी अंतिम था? नहीं| हिन्दू धर्म में कोई भी अवतार, ऐतेहासिक घटना, तथा ग्रन्थ स्थिर एवं अंतिम नहीं है| यह एक गतिमान तथा परिवर्तनशील धर्म है|

सन्दर्भ स्त्रोत-

विकिपीडिया

राजीव मल्होत्रा की पुस्तक – विभिन्नता (Being Different)

हिन्दू धर्म तथा अन्य अब्राह्मिक धर्मों में अंतर

Netaji shri shubhashchandra Boss


नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की कीमत बनाम भारत सरकार की क्षमता


उन दिनों की तरह नहीं जब मैं मोदी सरकार और भाजपा सरकार कहा करता था मगर आज मैं अपने देश के केंद्रीय शासन को सीधे तौर पर भारत सरकार कह कर संबोधित कर रहा हूँ| मोदी सरकार प्रथम श्रेणी के मजबूत जीवत के प्रधानमंत्री द्वारा सीमित शासक और अधिक शासन चलाई जा रही मजबूत सरकार का नाम नाम है| परन्तु “मोदी सरकार” शब्दों की सत्यता वहां आकर ख़त्म हो जाती है जब वो कुछ फाइलों को जनता के सामने खोलने से मना कर देती है| ऐसा करके वो एक पुरातन छाप वाली औपनिवेशिक भारत सकरार बन जाती है जिसे १९४७ में औपनिवेशिक स्थिति प्राप्त हुई थी और जो आज तक अंग्रेजों की ब्रितानिया सरकार के नक़्शे कदम पर चलती आ रही है|


चित्र  स्त्रोत – वर्ल्ड जनरल  नॉलेज

भारत जब अंग्रेजों का गुलाम था तब ना जाने कितने ही नामित-अनाम और प्रसिद्ध-अनजान व्यक्तियों ने अपने जीवन को खोने के साथ अपने परिवार के सदस्यों की जिंदगियां भी सिर्फ एक मकसद के लिए बर्बाद कर दीं थी और वो मकसद था भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाना| मगर जब सिर्फ उन्हीं के प्रयासों से देश स्वतन्त्र हुआ तो अंग्रेजियत के हिमायती इतिहासकारों ने अंग्रेजों से प्रभावित, एक पाक्षिक, और गलत इतिहास लिखते हुए उनका नाम लेना जरुरी ही नहीं समझा था| उन्हें सिर्फ उन व्यक्तियों के नाम याद थे जोकि एक अकेले परिवार से सम्बन्ध रखते थे जिस नेहरु वंश या गाँधी परिवार कहा जाता है| उन्होंने एक ऐसे वंश, जिसकी पुरातन उपस्थिति का कोई प्रमाण ही नहीं है, के क्रियाकलापों से मिलाने के लिए इतिहास को बदल-बदल कर संपादित कर लिखा| पश्चिमी तथा पश्चिम से प्रभावित देसी इतिहासकारों ने इन क्रांतिकारियों की प्रशंसा करने के बजाय उनको उग्रवादी और आतंकवादी घोषित करने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी|

यही घटनाक्रम उस व्यक्ति के साथ हुआ जिसे नेहरु वंश के भगवद पितामह श्री मोहन दास करमचंद गाँधी – महात्मा गाँधी – ने जिन्हें “देशभक्तों का देशभक्त, देशभक्तों का युवराज” संबोधन दिया था| वह व्यक्ति देशबंधु चितरंजन दास का शिष्य, स्वामी विवेकानंद का समर्थक, दक्षिणेश्वर काली का बहुत बड़ा भक्त, श्रीमदभगवद गीता में विश्वास रखने वाला, तथा क्रांतिकारियों गतिविविधियों का प्रबल समर्थक था|

हम उसके बारे में बात कर रहे हैं

जिसके बारे में लिखते हुए लेखक सोचता है कि “था” का प्रयोग करें या “है” का

जो क्रन्तिकारी गतिविधियों, भेष बदलने, गायब होने, तथा देशभक्ति में सबका गुरु था

जिसने अपने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष ना करके उसको गुलाम बनाने वाले ब्रितानिया हुकूमत और अंग्रेजी ताज के खिलाफ युद्ध की उद्घोषणा करी थी

जिसने द्वितीय अंतरिम आज़ाद हिन्द सरकार, प्रथम आज़ाद हिन्द बैंक, तथा तृतीय आज़ाद हिन्द फौज की स्थापना की

जिसकी आज़ाद हिन्द फौज बेशक से हार गयी मगर अपने मकसद में कामयाब हो गयी क्यूंकि इसके सैनिकों की कथाओं और प्रयासों से १९४६  में रॉयल इंडियन नेवी क्रांति हुई थी जिसने देश ही आज़ाद करवा दिया था

जिसके बारे में अंतिम ब्रिटिश राज्यपाल अर्ल माउन्टबेटन ने जवाहरलाल नेहरु को चेतावनी दी थी कि यदि नेहरु ने उस व्यक्ति का समर्थन किया और वह व्यक्ति वापिस आया तो पूरा देश उसे थाली में रखके देना होगा

जिसकी रशिया में जीवित होने की खबर ने हमारे देश के तीसरे प्रधानमंत्री और वर्तमान औपनिवेशिक भारत सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट अटली को शिकायती पात्र लिखा था

जिसकी स्थिति, पात्रता, और सक्षमता किसी भी बड़े सम्मान से अधिक है परमवीर चक्र और भारत रत्न से भी अधिक

जिसको यदि भारत रत्न या परमवीर चक्र दिया जाए तो सम्मानों का सम्मान और ही अधिक बढ़ जाएगा

जिसको जीवित या मृत्यु घोषित नहीं किया जा सकता

जिसको यह देश और इसके देशवासी श्रद्धांजलि देने हेतु सक्षम नहीं है


इन्होने अपनीआई०सी०एस० की राजशाही नौकरी, अपने व्यवसाय, तथा पूरी जिन्दगी अपनी मातृभूमि को  स्वतंत्र करवाने हेतु बलिदान कर दी थी| जब यह साबित हो गया कि कांग्रेस गाँधी जी की तानशाही के बिना नहीं चल सकती तो उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया वो भी तब जब उन्होंने गाँधी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार पटाभी सीतारामय्या को चुनाव में हर दिया था| उस हार के बाद गाँधी ने कहा था कि यह मेरी हार थी नाकि सीतारामय्या की क्यूंकि उसको मैंने अपने कन्धों पर उठाकर यह चुनाव लडवाया था| बदला लेने के लिए, गाँधी के अनुयायियों ने प्रत्यक्ष रूप से सुभाष बाबू पर दबाव डलवाकर उनको अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था| सुभाष चन्द्र बोस ने फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना कर दी थी तथा जब कांग्रेस के वार्षिक समेल्लन स्थल के पास रामगढ में इसका वार्षिक सम्मलेन हुआ था तब फॉरवर्ड ब्लॉक के पंडाल में कांग्रेस से भी अधिक भीड़ थी| रामगढ के इस समेल्लन में यह निश्चित हुआ था कि विदशों से मदद के बिना भारत को आज़ाद नहीं करवाया जा सकता|

इसी निर्णय को मानते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अपने कलकत्ता के निवास में नज़रबंदी से गायब हो जर्मनी पहुंचे थे| हिटलर के मना करने के बाद तथा उसके सुझावानुसार नेताजी पुनः गायब हुए तथा १०० दिनों की पनडुब्बी यात्रा के बाद जापान जा पहुंचे थे| सिंगापुर में रास बिहारी बोस ने आज़ाद भारत केंद्र (इंडिया इंडिपेंडेंस लीग) तथा आज़ाद हिन्द फौज की कमान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को सौंप दी थी| नेताजी ने बिना कोई समय गंवाय द्वितीय आज़ाद हिन्द सरकार तथा प्रथम आज़ाद हिन्द बैंक की स्थापना करने के साथ ही आज़ाद हिन्द फौज का पुनर्गठन किया था|



चित्र स्त्रोत – इंडियानेटजोन

इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी| आज़ाद हिन्द फौज ने नेताजी की कमान में ब्रिटिश भारत पर चढ़ाई कर इम्फाल और कोहिमा में तिरंगा लहरा दिया था| इसके साथ ही नेताजी ने जापान द्वारा जीते हुए अंडमान एवं निकोबार द्वीपों को भी जापान से लेकर उनका नाम शहीद और स्वराज द्वीप का नाम दिया था|

जब यह सब घटनाक्रम हो रहा था तब ब्रिटिश हुकूमत ने भारत को चारदीवारी में कैद कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को जापान तथा जर्मनी की एक कठुपुतली घोषित कर दिया था| नेताजी तथा उनकी आज़ाद हिन्द फौज की एक भी खबर इस देश में नहीं आने दी जाती थी| अंग्रेज़ सरकार के साथ-साथ गाँधी, नेहरु, पटेल, तथा अन्य गाँधी के अनुयायियों ने नेताजी को अपमानित करने में कोई कौर-कसर नहीं छोड़ी थी| नेहरु ने तो उद्घोषित किया था, “ये सुभाष बाहर से सिपाहियों को लेकर भारत में आएगा, तो मैं अपने हाथ में तलवार लेकर उसका सामना करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा|” गाँधी जी ने भी खुलेआम भारत छोडो आन्दोलन के भाषण में कहा था की, “सभी व्यक्ति ब्रिटिश राज और ब्रिटिश व्यक्तियों में कोई अंतर नहीं कर पाते हैं| उनके लिए ये दोनों एक ही हैं| उनकी इस नफरत ने उन्हें जापानियों का स्वागत करने के लिए मजबूर कर दिया जोकि बहुत अधिक खतरनाक है| इसका मतलब यह है कि वो लोग एक दासता को दूसरी से बदल रहे हैं| हमें इस भावना से मुक्ति पानी होगी| हमारा झगड़ा ब्रिटिश लोगों के साथ नहीं है, हमारी जंग उनके शासन के खिलाफ हैं| ब्रिटिश शक्ति को हटाने का प्रस्ताव गुस्से से नहीं आना चाहिए|”

अब यह बताइए कि ब्रिटिश हम पर राज बिना अपने निवासियों के मदद से करते थे| क्या ब्रिटिश लोग हम हिन्दुस्तानियों से नफरत नहीं करते थे? क्या हमें अपने ही देश में दास और हेय की दृष्टि से नहीं देखा जाता था? यदि किसी ने आपको गुलाम बना रखा है तो क्या आपको गुलाम बनाने वाले के खिलाफ क्रोध नहीं आएगा? क्या आप अपनी मुक्ति के लिए गुलाम बनाने वाले के दुश्मन के साथ मिलकर अपनी मुक्ति का प्रयास नहीं करेंगे? या क्या दास धर्म में अथवा नमक के बंधन में फंसकर सदा के लिए गुलाम बने रहेंगे?

क्या आप लोगों को जरा सा भी अंदाजा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जापान सरकार के समानांतर अपनी आज़ाद हिन्द सरकार की स्थापना करी थी जिसे १३ देशों से मान्यता प्राप्त थी तथा जिसके पास शहीद और स्वराज (अंडमान निकोबार) द्वीपों का शासनाधिकार था| इसके साथ ही नेताजी के पास एक बैंक था जिसमें वो अपने देश से बाहर रहने वाले भारतीयों से लिया हुआ दान जमा करते थे और जब वो गायब हुए थे तो उन्होंने अपने पीछे सोने से भरे हुए २३ बड़े ट्रंक छोड़कर गए थे| यदि जापान को भारत को गुलाम बनाना होता तो वो सुभाष चन्द्र बोस को कभी भी अलग स्वतन्त्र सरकार नहीं बनाने देता| क्यूँ लोग डॉक्टर बा मा शॉ का उदहारण भूल जाते हैं जिहोने जापान की मदद से बर्मा को आज़ाद करवाया था| उस साल १९४३ में, जापान ने बर्मा के साथ फिल्लीपिंस को भी आज़ादी दी थी वो भी बिना


किसी बंटवारे, बिना सत्ता हस्तांतरण (ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर) के, तथा बिना किसी नियम या शर्तों के| हाँ इन देशों के कुछ हिस्से जरुर जापानी सेना के पास थे ताकि वो अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ सकें मगर जापानी सेना ने युद्ध में हरने की बाद वापिस जाते हुए ये हिस्से खाली कर दिए थे| भारत फ़िलीपीन्स और बर्मा की अपेक्षा अधिक मजबूत स्थिति में था क्यूंकि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिन्द सरकार बनाकर जापान के प्रधानमंत्री के बराबर की स्थिति में थे| उनके बैंक ने जापान से अधिकारिक तौर पर कर्ज लिया था जिसे आज़ादी के बाद वापिस देना था| इसके ठीक विपरीत, बर्मा और फ़िलीपीन्स पूर्णतया जापान पर निर्भर थे क्यूंकि उनके पास ना तो कोई सेना थी, ना ही कोई सरकार, और ना ही कोई बैंक| ना सिर्फ आज़ाद हिन्द फौज ने अंग्रेजों पर आक्रमण करने में बराबर की हिस्सेदारी की थी बल्कि आज़ाद हिन्द सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध में हार के बाद अलग से समर्पण किया था| यदि जापान के नीचे होते तो ऐसा कभी नहीं होता|

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने रेडियो पर विभिन्न सन्देश प्रसारित किये थे और अपना साहित्य गुप्त रूप से भारत में लगभग सभी जगहों पर भिजवा कर भारतीयों से याचना की थी कि उनकी आज़ाद हिन्द फौज को रसद और सहायता देकर दिल्ली तक पहुँचने में उनकी मदद करे| मगर इस देश को लोग इतने अहसानफरामोश और कृतघ्न थे और हैं कि उन्होंने नेताजी की सूचनाओं पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया| आज़ाद हिन्द फौज सिर्फ इस लिए हार गयी थी क्यूंकि उसका भारत में से कोई भी रसद और सहायता प्राप्त नहीं हुई थी| जापान और मदद नहीं कर सकता था क्यूंकि अमेरिका ने उसकी जमीन पर हिरोशिमा और नागासाकी पर दो परमाणु बम्ब गिरा कर उसकी रीढ़ की हड्डी ही तोड़ दी थी| जापानी सैनिक आत्महत्या कर रहे थे, युद्ध से शर्मनाक वापसी कर रहे थे या वापसी के समय बिना सहायता के मर रहे थे| जापान अपनी निप्पोन सेना के सैनिकों की ही मदद नहीं कर पा रहा था| हजारों की संख्या में आज़ाद हिन्द फौज और जापान के सैनिकों की मृत्यु युद्ध तथा युद्ध से वापसी के दौरान हो गयी थी| ये सभी कहाँ गए थे? क्या वो कोई छुट्टी मनाने या दावत के लिए गए थे? नहीं वो सभी भारत को आज़ाद करवाने के मार्ग अग्रसर थे| और आजकल की जनता उन आज़ाद हिन्द और जापान के सेनानियों का कोई सम्मान ही नहीं करते हैं| आज़ाद हिन्द फौज के हजारों सैनिक मक्खियों के लार्वा यानि मगूतों के द्वारा जिन्दा खा लिए गए थे| क्या आपको पता भी है की मगूत क्या होते हैं? यदि पहले कभी इनके बारे में नहीं सुना तो यूट्यूब पर ढूंढकर विडियो देख सकते हैं|

यद्यपि आज़ाद हिन्द फौज हार गयी थी परन्तु जब इसके जवान भारत भूमि पर आये और उन्होंने देशवासियों को सत्य बताया था, तब भगवान् के लिए देश ने उनको सुना था| यही कारण था कि १९४६ में रॉयल इंडियन नेवी म्युटिनी हुयी थी जिसमें २०,००० नाविकों, २० बंदरगाहों, तथा ७८ जहाजों ने भाग लिया था|

१९४६ में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री श्रीमान क्लेमेंट अटली ने ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट (भारतीय आज़ाद कानून) प्रस्तुत करते हुए अपने भाषण में ने इस क्रांति घटनाक्रम का जिक्र किया था| अटली ने कहा था कि, “मैं इस समस्या से २० साल से बिलकुल नजदीकी तौर से जुदा हुआ हूँ और मैं कहना चाहता हूँ कि यहाँ पर सभी और से गलतियाँ हैं, लेकिन इस समय हम भविष्य को देख रहें हैं नाकि भूतकाल को पीछे जाकर देख रहे हैं| मैं माननीय से सिर्फ यह कहना चाहता हूँ| सदस्यगण, भूतकाल के परिमय तत्कालीन परिस्थिति पर नहीं लगाए जा सकते हैं| १९५६ का तापमान १९२० का तापमान नहीं है और ना ही १९३० या १९४२ का तापमान भी है|”

तो ऐसा क्या हुआ था १९४६ में? और कुछ नहीं बल्कि आज़ाद हिन्द सैनिकों के द्वारा हुए खुलासे से यह यह रॉयल इंडियन नेवी क्रांति ही शुरू हुई थी| आज़ाद हिन्द फौज के लोगों ने ब्रिटिश सेना के उन व्यक्तियों के समक्ष यह प्रकट किया था कि देशप्रेम किसी भी नमक के बंधन से से अधिक शक्तिशाली होता है| सिग्नलमैन एम्०एस० खान और पेट्टी अधिकारी तेलेग्राफिस्ट मदन सिंह ने इस क्रांति का नेतृत्व किया तथा खुद की सेना को भारतीय नौसेना (इंडियन नेशनल नेवी) कहना शुरू कर दिया था| ब्रितानिया हुकूमत ने सरदार पटेल और मोहम्मद अली जिन्ना को क्रांतिकारियों से बात करने के लिए बुलाया था जिसके बाद क्रांतिकारियों ने क्रांति वापिस ले ली थी|



फिर भी उनका सन्देश एक दम पारदर्शी था कि ब्रितानिया हुकूमत अब अधिक समय तक ज्वालामुखी से निकलने वाले लावे और गैसों को नियंत्रित नहीं कर सकती थी|


स्वतंत्रता संघर्ष असल में वह जवाल्मुखी है जजों सिराजुद्दौलाह और टीपू सुल्तान के साथ युद्ध में पहली बार सक्रीय हुआ था परन्तु १८५७ की प्रथम क्रांति इसका पहली बार फटना था जिसे आसानी से नियंत्रित नहीं किया जा सकता था| पुलिस, लार्ड मैकाले का फर्जी शिक्षा तंत्र, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (अपराधी नियामक कानून), तथा सिविल प्रोसीजर कोड (जनता नियामक कानून) पुरातन भारतीय समाज की रीढ़ की हड्डी तोड़ने में सफल हुए थे| रिसले का शारीर और रंग के हिसाब से हिन्दुस्तानियों का वर्गीकरण प्रयोग, आर्य-द्रविड़ियन के जैसे झूठे खुलासे, तथा अन्य फूट डालो राज करो के खेल भी कामयाब हुए| फिर भी स्वतंत्रता संग्राम रूपी जवालामुखी स्वाभिमान और आज़ादी की भूख से अधिकाधिक इंधन पा सक्रिय होते हुए फटता ही रहा| कांग्रेस, होम रूल लीग, रॉय बहादुर की उपाधि, नवयुवकों को मुफ्त में यूरोप पढने के लिए भेजना, हिन्दू धर्म के तमाम झूठों का प्रचार, राजा राम मोहन रॉय, तथा अन्य ब्रिटिश हुकूमत के हिमायती व्यक्ति और कुछ नहीं बल्कि जवालामुखी को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटिशों के द्वारा लगाए हुए तथा नियंत्रित पाइप ही थे|

परन्तु फिर भी यह स्वतंत्रता जवालामुखी बिरसा मुंडा, गोपाल कृष्ण गोखले तथा गाँधी से पूर्व के क्रांतिकारियों के रुप में फटता ही रहा| महात्मा गाँधी यद्यपि अंग्रेजों द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गए थे फिर भी वो इस स्वतंत्रता जवाल्मुखी को नियंत्रित करने वाले सबसे बड़े तथा कामयाब पाइप थे| फिर भी सवतंत्रता जवालामुखी आज़ाद हिन्द सैनिकों के आने से रॉयल इंडियन नेवी क्रांति के रूप में फट चूका था जिसने अंततः अंग्रेजों को अपनी भारत से निकासी का प्रबंध इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट (भारतीय आज़ादी कानून) १९४७ ब्रिटिश हाउस ऑफ़ कॉमन्स में पास करवाने तथा ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर (सता हस्तांतरण) की कार्यवाहियों को पूरा करने के रूप में किया था|

यदि भारतीयों और नेहरु, पटेल एवं गाँधी के साथ पूरी कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के वचनों को मानकर उनकी आज़ाद हिन्द फौज को दिल्ली पहुँचाने में मदद की होती तो भारत का एक नया ही इतिहास होता| भारत को पूर्ण स्वराज्य तथा पूर्ण स्वतंत्रता की प्राप्ति होती नाकि औपनिवेशिक स्थिति की| तब आज के प्रधानमंत्री, मंत्रीगण, और राष्ट्रपति “पूर्ण स्वतंत्रता के कागजात” पर शपथ लेते हुए हस्ताक्षर करते नाकि “ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर” के कागज़ात पर मज़बूरीवश दस्तखत करते| यह ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर (सता हस्तांतरण) ना सिर्फ औपनिवेशिक स्थिति के साथ आई थी बल्कि हमारी मातृभूमि के दर्दनाक बंटवारे और सभ्जी ५६५ शाही राज्यों के पास इस अधिकार के साथ आई थी कि वो यह चुन सकें कि भारत में रहना है या पाकिस्तान में या एक अन्य राष्ट्र के रुप में रहना था|

वो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस थे जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश किया था तथा यही क्लेमेंट अटली जोकि लेबर पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री थे और मुख्य व्यक्ति थे जब ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर (सता हस्तांतरण) भारत को सौंपा गया था|

१९७६ में ब्रिटेन के भूतपूर्व प्रधानमंत्री क्लेमेंट अटली अपने निजी दौरे पर हिंदुस्तान आये थे तथा राज भवन, कलकत्ता में मशहूर इतिहासकार रमेश चन्द्र मजुमदार की पुस्तक “हिस्ट्री ऑफ़ बंगाल” के विमोचन हेतु ३० मार्च १९७६ को उपस्थित थे| वहीँ पर पी०वि० चक्रबर्ती, १९५६ में पश्चिमी बंगाल के कार्यकारी राज्यपाल तथा कलकत्ता उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायधीश थे, ने उनसे अंग्रेजों के भारत से जाने के बारे में पूछा था|

चक्रबर्ती ने पूछा, “अंग्रेजों ने भारत क्यूँ छोड़ा था? आखिर किस कारण ने अंग्रेजों को जल्दबाजी में भारत छोड़ने को मजबूर किया था जबकि गाँधी का भारत छोडो आन्दोलन १९४२ में बहुत पहले ही प्रक्रिया में मृत हो चूका था?

क्लेमेंट अटली ने तब भारत छोड़ने के कुछ कारण बताये और उसमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आज़ाद हिन्द फौज की गतिविधियाँ और आज़ाद हिन्द सैनिकों का वापिस आकर रॉयल इंडियन नेवी क्रांति को जन्म देना था जिसे ब्रितानिया हुकूमत पटेल और जिन्ना की मदद के बिना काबू करने में असफल रही थी|
अटली ने ने कहा था कि ब्रितानिया हुकूमत १८५७ की क्रांति के बाद तब तक भारतीय सेना पर निर्भर थी जब तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में बनी आज़ाद हिन्द फौज ने ब्रिटिश शासन के इन मजबूत खम्भों को तोड़ नहीं दिया था|

चक्रबर्ती ने पुनः पूछा था, “ब्रिटिश हुकूमत के भारत छोड़ने के निर्णय पर महात्मा गाँधी तथा उनके १९४२ भारत छोडो एवं उसके आन्दोलनों का कितना प्रभाव पड़ा था?”

क्लेमेंट अटली ने मुस्कराते हुए एक-एक अक्षर पर दबाव डालते हुए उत्तर दिया, “मि नी म ल (M I N I M A L)|”

अब मैं अपने सभी देशवासियों से उस व्यक्ति की कीमत पूछना चाहता हूँ जिसने अपना जीवन और सबकुछ देश को आज़ाद करवाने मे

तथा आपको एक औपनिवेशिक राज्य में स्वतन्त्र महसूस करने के लिए बलिदान कर दी थी| आप नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की कीमत लगा सकते हैं? क्या है उनकी कीमत? सिर्फ एक ट्वीट, एक ब्लॉग, एक छोटी सी खबर, या कृत्घन सरकार या प्रधानमंत्री के द्वारा एक फेसबुक पोस्ट या ट्वीट? क्या नरेन्द्र मोदी में इतनी क्षमता है की वो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की टॉप सीक्रेट (प्रमुख गोपनीय) फाइलें खोलकर जनता के सामने रख सकें?
क्या भारत सरकार ताइवान, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, जापान, इंडोनेशिया, सिंगापूर, वियतनाम, चाइना, रशिया, और अन्य देशों को उनके क्रमशः सीक्रेट आर्काइवों में पड़ी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की फाइलों को खोलने के लिए अधिकारिक कार्यालयी पात्र लिख सकती है? क्या भाजपा अपने शासन काल में बनाए गए जस्टिस मनोज मुख़र्जी आयोग की रिपोर्ट को सरकारी तौर पर स्वीकार कर सकती है
तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का रहस्य पूर्णरूपेण सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायधीश की अध्यक्षता में सभी तरह से अधिकार प्राप्त एक एस०आई०टी० का गठन कर सकती है?



how to make a Bomb


बोली बम कैसे बनायें?

बम मनुष्य द्वारा बनाया गया एक ऐसा पिंड होता है जो विरोधी के ऊपर निशाना कर के फेंका जाता है और वह धमाके की आवाज के साथ जब फटता है तो विरोधी यातो मर जाता है या अधमरा और किम्कर्तव्य विमूढ़ हो जाता है. ऐसी स्थिति में वह बम फेकने वाले का कुछ बिगड़ तो नहीं पाता लेकिन उसे कोस सकता है और भद्दी गलियां दे सकता है ! बम का इतिहास जानने की आवश्यकता नहीं है लेकिन उसकी शक्ति बारे में जान लेना चाहिए. बम कई प्रकार के होते हैं जैसे हथगोला, सुतली बम, टाइम बम, रासायनिक बम, जैविक बम, परमाणु बम और बोली बम. यद्द्य्पी बोली बम के अलावा सभी बम बनाने के लिए बहुत अधिक तकनीक जानने की आवश्यकता होती है लेकिन बोली बम बहुत ही आसानी से बन जाता है! बोली बम का एक लाभ यह भी है की यह दूसरे बम की तरह किसी मेटल डिटेक्टर आदि से पकड़ा नहीं जा सकता और चलाने वाले के हाथ में नहीं फटता है. सामान्यतह जब कोई बम फेंका जाता है तो जिस पर बम गिरता है वह बच कर भागने की कोशिश करता है लेकिन बोली बम में खासियत यह है की यह जिस पर फेंका जाता है वह इसे पकड़ने की कोशिश करता है.
सामान्यतः इसका प्रयोग जनता में अपनी आवाज की गूँज सुनाने के लिए किया जाता है. इस बम का शिकार होने के बाद मनुष्य अपनी सोच समझ खो बैठता है और बम फेकने वाले को गन्दी गन्दी गलियां देता हुआ बम फेकने वाले को ढूँढने का प्रयास करता है लेकिन वह उसे देख कर भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता. बोली बम फेकने वाले को बम फेकने के बाद भागने की भी आवश्यकता नहीं होती बल्कि मीडिया उसे सुरक्षा पूर्वक अपने स्टूडियो लेजाकर उसका साक्षात्कार लेता है और उसकी बात जनता तक पहुंचता है.


बोली बम बनाने में प्रयोग सामग्री

बोली बम बनाने के लिए आपको जो रसायन और सामग्री चाहिए वह इस प्रकार है:
१. डाई हैड्रोजन मोनो अक्साइड
२. कल्शियम
३. एथिल अल्कोहल
४. फटे पुराने जूते चप्पल
५. उल्लू के ठप्पे



बम बनाने की विधि
यह बम बनाना बहुत ही आसान है. बम बना कर तुरंत ही चलाना होता है. अतः पहले अपना टार्गेट सेट कर ले कि किसे निशाना बनाना है. यदि कभी कभार आप जनता में हीरो बनना चाहते हैं तो यह बम आप खुद बना कर चला सकते हैं लेकिन अगर रोज या आये दिन आप इसे चला कर जनता में अपनी पहचान बना कर रखना चाहते हैं तो आपको कुछ उल्लू के ठप्पे ढूंढने होंगे.... जिस प्रकार एक बड़ी राजनितिक पार्टी ने ढून्ढ कर रक्खा है जो आये दिन टी वी पर दिखाई देता है...
डाई हैड्रोजन मोनो अक्साइड को सामान्य भाषा में पानी कहते हैं बम चलने से पहले इसे पी लेना चाहिए ताकि चलाने के बाद थकान न हो . इसके बाद कल्शियम जिसे आम भाषा में चूना कहते हैं इसका सेवन कर लेना चाहिये..




आम तौर पर यह पान मसाला या गुटखा में पाया जाता है. अब किसी ऐसे स्थान पर जाईये जहाँ मीडिया का कैमरा हो या इन्टरनेट के माध्यम से आपकी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सके. अब भीड़ भाड़ वाले इलाके में किसी शरीफ आदमी को जिसका कोई अपराधिक रिकोर्ड नहो उसपर अपनी भाषा में गालियों के साथ बोली बम का प्रयोग कर दीजिये.. अगर संभव हो तो फटे पुराने जूते चप्पल के साथ बोली बम का प्रयोग कर सकते हैं.. ध्यान रहे की इस बम को चलते समय यदि मीडिया का कैमरा न हो तो उसका इन्तजार करना चाहिए वरना बम का असर कम होता है. बम चलने के बाद अगर आप पकडे भी जाते हैं तो पुलिस थाने लेजा कर छोड़ देगी और फिर आप अनेकों टी वी चैनेल्स पर इंटरव्यू देते हुए अपनी बात जनता तक पंहुचा सकते हैं..
अभी हाल ही में बोली बम का प्रयोग कुछ लोगों ने प्रशांत भूषन और अरविन्द कजरीवाल के ऊपर किया था जो बहुत ही सफल रहा.
आप सोच रहे होंगे की आपने जो एथिल अल्कोहल लिया था उसका प्रयोग तो हुआ ही नहीं.. तो भाई यह एथिल अल्कोहल सामान्य भाषा में शराब कहलाती है जिसे बम का प्रयोग करने के बाद आप सेवन कर सकते हैं.. इससे विरोधी की गालियों का प्रभाव ख़तम हो जाता है


आशा है आपको यह बोली बम का फ़ॉर्मूला पसंद आया होगा.. याद रखिये राखी सावंत और अपने डोग्विजय जी इसी बम के सहारे महान बने हुए हैं..तो मुझे धन्यवाद देकर शुरू हो जाईये..अगर आप बहुत बीजी हैं तो इसका प्रयोग करवाने के लिए एक दो उल्लू के ठप्पे ढूंढ लीजिये.. अगर यह शब्द समझ में नहीं आया तो अपने पडोसी से बोल कर देखिये.. ओये..उल्लू के ठप्पे इधर आ... बस वह बता देगा कि यह क्या होता है.... अब मैं आपके ऊपर बोली बम चला चूका हूँ..क्योंकि इतना समझाना भी बोली बम के बराबर होता है तो आप कोई प्रतिक्रिया दें उससे पहले मैं निकल लेता हूँ. जय लंकेश....



थोरियम घोटाला और कोंग्रेस


थोरियम घोटाला : लो कुछ शून्य और लग गये...
क्या दुनिया की ऊर्जा संबंधी समस्याओं का सबसे बेहतर हलन्यूक्लियर एनर्जी में ही है ? इस सवाल के जवाब में मैं यहकहता हूं कि हां यह संभव है , बशर्ते ईंधन बदल लिया जाए।मेरे हिसाब से यह ईंधन थोरियम हो सकता है जिसे मैं सुपरफ्यूल कहता हूं। थोरियम कई जगहों पर भारी मात्रा मेंउपलब्ध है और इससे एटमी हथियार बनाना आसान नहीं है।लेकिन यह बिजली बनाने वाले एटमी रिएक्टरों में इस्तेमालहो रहे यूरेनियम की जगह अवश्य ले सकता है। और ऐसा होभी क्यों न , आखिर भारत और चीन जैसे मुल्क भी अबथोरियम आधारित रिएक्टरों की तरफ उम्मीद भरी निगाहों सेदेख रहे हैं। थोरियम संचालित रिएक्टरों की बात नई नहीं है। पर इनसे चलने वाले रिएक्टर बनाने में दुनिया नेदिलचस्पी नहीं ली। अब लोगों को , खास तौर से साइंटिस्टों को सोचना चाहिए कि इस वक्त दुनिया को एक ऐसीअफोर्डेबल और सेफ एनर्जी विकल्प की जरूरत है जो यूरेनियम जैसा विध्वंस न हो। इस मामले में थोरियम काकोई जोड़ नहीं है।

रिचर्ड मार्टिन , किताब - सुपर फ्यूल के लेखक
अब समझ आएगा की क्यों सायना मायनो ने राम सेतु तुडवाने के लिए सर पैर एक किये हुए थे,,
क्यों चीफ कंट्रोलर आफ माईन्स का पद को खाली रखा गया ...ये है ..
कांग्रेस का नया ''थोरियम घोटाला'', कीमत आप सोच भी नही सकते ४४ लाख करोड  ....४८ लाख करोड या ५०लाख करोड या और भी ज्यादा ...

भूल जाइये CWG  70 हज़ार करोड
भूल जाइये 2g  176 हज़ार  करोड भूल जाइये कोयला घोटाला 18 लाख  करोड
आ गये है ,,घोटालों के चाचा जान ये है थोरियम महान ... ४८ लाख करोड

भारत में दुनिया का लगभग ४४% थोरियम भंडार है ..

समुद्री किनारों से लगभग 44 लाख करोड़ का थोरियम गायब है जिसे काँग्रेसी सरकार ने चोरी करवा के अमेरिका को बेच दिया ये घोटाला राम सेतु से जुड़ा हुआ है जिसका खुलासा शहीद राजीव दीक्षित जी ने किया था अमेरिका और अमेरिकी ऐजेन्ट मनमोहन रामसेतु इसलिये तुड़वाना चाहते हैँ क्योँकि इसके नीचे और आस पास अरबोँ खरबोँ का थोरियम जमा है और ये घोटाला तो सिर्फ बानगी है भारत के पास आज भी अपार खनिज सम्पदा है लेकिन ये नेता लोग छोड़ेँ जब तो. भईया हम तो खूबई कमात है सोनिया डायन खाये जात है.

नियमों का उल्लंघन कर भारत के समुद्र तटो से 2.1 मिलियन टन समुद्री रेत गायब जिसमे था लगभग 195,300 टन थोरियम ...!

क्या है थोरियम घोटाला :
आरटीआई कार्यकर्ताओं औ देश के १३७ साल पुराने समाचारपत्र स्टेट्समैन ने ४८ लाख करो ड़ के थोरियम खनन घोटाले के बारे में बताया है। लेकिन देश को हुए पूरे नुकसान के बारे में‌ सटीक अनुमान तो कैग जैसी संस्था ही बता सकती है। हमारे देश में मोनाज़ाएट रेत से परमाणु ऊर्जा में आवश्यक तत्व थोरियम को निकालने का काम केवल सरकारी इंडियन रेअर अर्थ लिमिटेड (आईआरईएल) संस्था द्वारा उड़ीसा के छतरपुर, तमिलनाडुअ के मनावलाकुरिची, चवारा और अलुवा और आईआरईएल के औअने कोवलम (केरल) के अनुसण्धान केंद्र में ही किया जाता है। अगर कैग आईआरईएल, औअर देश के परमाणु ऊजा विभाग का औडिट करे तो देश को हुए पूरे नुकसान के बारे में‌ सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। स्टेट्समैन अखबार के मुताबिक तो घोटाला ४८ लाख करोड का है जो अब तक के हुए सभी घोटालों की रकम से बीसीयों गुना ज्यादा है। घोटाले की जड़ में है सरकार का खनन मंत्रालय। देश में खनन का लाइसेंस नागपुर स्थित मुख्य खनन नियंत्रक द्वारा दिये जाते हैं । ३० जून २००८ तक इस पद पर एक ईमानदार अधिकारी श्री सी पी एम्ब्रोस थे । उनके रिटायर होने के बाद अब तक इस पद पर किसी की भी नियुक्ति अभी तक नहीं की गयी है। सेंट्रल ज़ोन के खनन नियंत्रक रंजन सहाय कार्यकारी तौर पर मुख्य खनन नियंत्रक का काम देख रहे है। सहाय के ऊपर नेताओं का वरद हस्त है। उसके खिलाफ़ कई शिकायते सीवीसी के पास पड़ी हैं। खन माफ़िया से मिल कर २००८ के बाद थोरियम जैसे राष्ट्रीय महत्व के खनिज का उत्पादन निजी क्षेत्र को सौंप दिया गया। इस रेत का निर्यात किया जाने लगा जिसे देश से बाहर भेजा जाना ही अपराध है। इस तरह चोरी किये गये खनिज का बाज़ार मूल्य ४८ लाख करोड बैठता है।


आपको ये जानकार आश्चर्य होगा की अपने देश के प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह अमेरिकन एजेंट है, उनके बयानों से तो ये ही लगता हें ।  मनमोहन ने करुणानिधि और T.R.Balu के साथ मिलकर ये प्लान बनाया है, भगवान श्री राम की सबसे बड़ी निशानी श्री राम सेतु को तोड़ा जाए और उसका मलबा और कचरा अमेरिका को बेचा जाये ....

आप लोगो की जानकारी के लिए बता दू, ये मलबा या कचरा नही है, भारतीय वैज्ञानिको का कहना है की इस सेतु ( धनुष-कोटि ) के तल मे 7 तरह के रेडियो एक्टिव ए

लीमेंट है | जो पूरी दुनिया में सिर्फ़ भारत में ही मिले है। जिसे निकाल कर 150 साल तक बिजली और परमाणु बम्ब बनाये जा सकते है




एटम बम' बनाना कितना आसान?

नागासकी में 1945 में हुआ एटम बम विस्फोट

ऐलेक्स किर्बी

ब्रिटेन के कुछ शोधकर्ताओं का निष्कर्ष दिल दहला देने वाला है. उनका कहना है कि आतंकवादियों के लिए एटम बम बनाना बेहद आसान है.

उनका कहना है कि एटम बम बनाने के लिए रसायन विज्ञान का पारखी होना आवश्यक नहीं है बल्कि ऐसा नकली दवाइयाँ बनाने से भी आसान है.


परमाणु ईंधन ले जा रहा जहाज़
उनका मानना है कि स्कॉटलैंड के ऊपर 1988 में पैन ऐम विमान में जिस बम से विस्फोट से किया गया था वैसा बम बनाना कोई कठिन काम नहीं है.

यह दावे ऑक्सफ़र्ड शोध संगठन (ओआरजी) के एक पर्चे में किए गए हैं. पर्चे का शीर्षक है- मॉक्स ईंधन से कामचलाऊ परमाणु विस्फोटक बनाना.

मॉक्स ईंधन यूरेनियम और प्लूटोनियम ऑक्साइड का मिश्रण होता है.

इसमें कहा गया है कि तकनीकी रूप से अक्षम आतंकवादी संगठन रेडियोधर्मी बम (इन्हें डर्टी बम का नाम दिया गया है) ही नहीं, बल्कि एक वास्तविक परमाणु विस्फोटक तैयार कर सकता है.

पर्चे में कहा गया है कि एक आतंकवादी संगठन को अगर "मॉक्स ईंधन मिल जाए तो उससे वह प्लूटोनियम आसानी से निकाल सकता है और इससे परमाणु विस्फोटक बना सकता है."

आसान निर्देश

पर्चे के अनुसार 1988 में लॉकरबी विस्फोट और 1995 में टोक्यो में सबवे में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक "तैयार करने के लिए वैज्ञानिक कुशलता और योजना की आवश्यकता थी."

"यह दिल दहलाने वाली बात है कि मॉक्स से प्लूटोनियम निकालकर कामचलाऊ परमाणु विस्फोटक तैयार करने के लिए अत्यधिक कुशलता आवश्यक नहीं है."

"इस ईंधन से प्लूटोनियम निकालना मुश्किल काम नहीं है."

"स्नातक में दूसरे वर्ष का छात्र इस बारे में मौजूदा सामग्री का अध्ययन कर और इंटरनेट पर खोज कर यह तकनीक सीख सकता है."

ओआरजी का कहना है कि इस बारे में प्रयोग करने के लिए ज़रूरी प्लूटोनियम उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के रेवनग्लास खाड़ी में मौजूद मिट्टी से भी निकाला जा सकता है.

वहाँ पर नज़दीक के सेलाफ़ील्ड मॉक्स ईंधन परिष्करण संयंत्र से निकलने वाला कचरा जमा होता है.

पर्चे के अनुसार बम बनाने वालों के लिए ऐसा करना आसान होगा और उन पर कोई शक भी नहीं करेगा.

वे ऐसा करने के लिए "पर्यावरण रसायनशास्त्र की आड़" ले सकते हैं.

छोटा लेकिन ख़तरनाक

पर्चे के अनुसार प्लूटोनियम ऑक्साइड बम प्रभावकारी होगा लेकिन धातुई प्लूटोनियम से बनने वाला बम भयानक विस्फोट करेगा.

ऐसा बम सिर्फ़ दो या तीन लोग मिल कर बना सकते हैं.


ऑक्सफ़र्ड शोध संगठन
प्लूटोनियम, बेरेलियम के खोल और प्लास्टिक के डिब्बे में बंद इस बम की परिधि क़रीब 80 सेंटीमीटर होगी.

ओआरजी का कहना है: "इस तरह के कामचलाऊ बम से होने वाले परमाणु विस्फोट की गंभीरता बारे में अंदाज़ा लगाना मुश्किल है."

"लेकिन अगर यह कुछ टन टीएनटी का एक छोटा हिस्सा भी हुआ तो इससे किसी भी बड़े शहर के बीचों-बीच का हिस्सा उड़ाया जा सकता है."

टीएनटी (ट्राई नाइट्रो टाल्यून) एक विस्फोटक है और इसकी मात्रा के विस्फोट से एटम बम की विस्फोटक क्षमता मापी जाती है.

विनाशकारी प्रभाव

"ऐसा कोई भी बम सौ टन टीएनटी के बराबर क्षमता से विस्फोट कर सकता है. शायद 1000 टन भी हो सकता है लेकिन इसकी संभावना नहीं है."

सौ टन टीएनटी की क्षमता का विस्फोट "विनाशकारी" होगा.


सेलाफ़ील्ड मॉक्स ईंधन संयंत्र
इस विस्फोट के 600 मीटर के दायरे में आने वाला कोई भी व्यक्ति विस्फोट, गर्मी या फिर रेडियोधर्मिता से मर सकता है.

"ऐसे विस्फोट में सैंकड़ों लोग मारे जा सकते हैं और हज़ारों घायल हो सकते हैं."

"आपातकालीन सेवाओं के लिए राहत का काम बेहद मुश्किल होगा."

रिपोर्ट में कहा गया है: "चाहे ऐसे बम से प्रभावकारी परमाणु विस्फोट न भी हो फिर भी इससे रासायनिक विस्फोट होगा और प्लूटोनियम सब दूर फैल जाएगा."

प्रभावित शहर का बड़ा हिस्सा लंबे समय तक रहने लायक नहीं रहेगा.

ओआरजी का निष्कर्ष है कि आतंकवादियों के लिए एटम बम के लिए ज़रूरी सामग्री चुराने की "दिल दहला देने वाली संभावना है."

संगठन ने ब्रिटेन की सरकार से अपील की है वह सेलाफ़ील्ड संयंत्र में परिष्करण के काम पर तुरंत रोक लगाए.

इस हफ़्ते सेलाफ़ील्ड में जापान से दो जहाज़ मॉक्स ईंधन लेकर पहुँच रहे हैं.